खुर्शीद की किताब से कांग्रेस में नाराजगी,प्रदेश प्रवक्ता ने इस्तीफा दिया

लखनऊ । हिन्दुत्व की व्याख्या को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक के विवादित अंश से कांग्रेस में भी नाराजगी मुखर होने लगी है।

इसी कड़ी में सोमवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जावेद अहमद खान ने अपने पद के साथ साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विभाजनकारी राजनीति से लड़ने की क्षमता केवल कांग्रेस में थी, जिसे सलमान खुर्शीद,राशिद अल्वी व मणिशंकर अय्यर जैसे नेताओं ने गर्त में ढकेलने का कोई अवसर नही गंवाया, ऐसा लगता है कि कांग्रेस में बीजेपी के लिए काम करने वाले बड़े नेताओं की फौज है जो चुनाव आते ही ऐसे बयान देते है जो बीजेपी को लाभ पहुँचाते है और कांग्रेस के ज़मीनी कार्यकर्त्ता और विचारधारा को नुकसान पहुँचाते है।

उन्होने कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मेहनत बेकार होती दिख रही है। कार्यकर्ता भी लगातार उदास है उसके अंदर विजय की इच्छाशक्ति भरने के स्थान पर हतोत्साहित करने में कोई कसर बाकी नही छोड़ रहे हैं। यह समय संविधान,लोकतंत्र,महापुरुषों के सम्मान को बचाने का है। कांग्रेस की विचारधारा को तुष्टिकरण की विचारधारा बनाकर पेश करने में लगे यह नेता भाजपा की पिच पर कांग्रेस को खेलने के लिये विवश करते है जिससे कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। हालात इस तरह के है कि जैसे कांग्रेस के लिये नहीं, हम भाजपा के लिये कार्य कर रहे है, इसी कारण त्यागपत्र देना ही अंतरात्मा की मांग थी।

गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद की किताब, ‘सनराइज ओवर अयोध्या-नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स’ को लेकर देश में कई जगहों पर विवाद हो चुका है।

Related Posts

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन: छात्रों को नोटिस, जांच समिति बनाई

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन के छात्रों को नोटिस जांच समिति के समक्ष 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश 29 जनवरी के जुलूस को नियमों का उल्लंघन बताया…

Continue reading
दालमंडी में बुलडोजर से 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, पुलिस तैनात

दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *