तमिलनाडु विधानसभा में बयान से सियासी विवाद

उधयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर बवाल मुख्यमंत्री विजय पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी के बाद राजनीतिक घमासान तेज

तमिलनाडु की राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष के नेता उधयनिधि स्टालिन ने विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के संबोधन की शैली पर टिप्पणी करते हुए ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी बहस शुरू हो गई है।

स्टालिन ने अपने बयान में चेंगलपट्टू कोर्ट से जुड़ी एक प्रतीकात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि “एक पत्नी अपने पति को खोज रही है”, और इसे मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर कटाक्ष के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पूरे तमिलनाडु को यह संदर्भ समझ में आता है और मुख्यमंत्री को अब अभिनेता की छवि से बाहर निकलकर पूरी तरह मुख्यमंत्री की भूमिका निभानी चाहिए।

हालांकि उधयनिधि स्टालिन ने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी को मुख्यमंत्री विजय और उनकी अलग रह रही पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से जोड़कर देखा जा रहा है। संगीता ने पिछले वर्ष दिसंबर में तलाक की याचिका दायर की थी, जिस पर चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button