PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का किया उद्घाटन

15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू

  • CM डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में किया सफर, काउंटर से खरीदा टिकट
  • बेंगलुरु 100 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क वाला देश का तीसरा शहर बना
  • बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी दिखाई हरी झंडी

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने टिकट काउंटर से खुद टिकट खरीदा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर किया। प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में करीब 15,600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु अब 100 किलोमीटर से अधिक मेट्रो नेटवर्क वाला देश का तीसरा शहर बन गया है।

प्रधानमंत्री ने बेहतर शहरी बुनियादी ढांचे पर जोर देते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों को भी एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने बेंगलुरु से गोवा के मडगांव के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई।

मेट्रो में सफर कर पिंक लाइन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने पिंक लाइन का उद्घाटन करने के बाद मेट्रो स्टेशन पर टिकट काउंटर से टिकट खरीदा। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में यात्रा की। पिंक लाइन के शुरू होने से बेंगलुरु के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को विस्तार मिलेगा और शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

मोदी ने कहा कि बेंगलुरु का मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर से अधिक हो गया है। इस उपलब्धि के साथ यह देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो गया है, जहां इतना बड़ा मेट्रो नेटवर्क मौजूद है।

रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने पर जोर

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेलवे गुलामी की सोच को पीछे छोड़कर आधुनिक सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है। कर्नाटक के 60 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा चुके हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button