गाजा मुद्दे पर सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

इजराइल पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के रुख पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की जून 2026 की रिपोर्ट में गाजा में बच्चों को निशाना बनाए जाने और फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके बावजूद भारत सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है।

सोनिया गांधी ने कहा कि इस आयोग की अगुवाई भारत के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एस. मुरलीधर कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में जारी 94 पन्नों की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजराइल की सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य गाजा में फिलिस्तीनी आबादी के अस्तित्व को समाप्त करना है और इसमें बच्चों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गाजा में अब तक करीब 20 हजार बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 44 हजार से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से कई बच्चे गंभीर रूप से घायल या स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बच्चों पर हमले कोई आकस्मिक घटनाएं नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button