EPFO ने बदला UAN एक्टिवेशन का तरीका

  • वेबसाइट से हटाई गई UAN सुविधा
  • अब UMANG ऐप से होगा एक्टिवेशन
  • फेस ऑथेंटिकेशन हुआ अनिवार्य

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों के लिए UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) से जुड़ी सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है। अब EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर UAN एक्टिवेशन और नया UAN जनरेट करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

EPFO ने इन दोनों सेवाओं को UMANG ऐप पर स्थानांतरित कर दिया है। साथ ही सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। संगठन का कहना है कि डेटाबेस कंसॉलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद ऑनलाइन सेवाओं को अधिक सुरक्षित और तेज बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

ऐसे करें UAN एक्टिवेशन स्टेटस चेक

  • UMANG ऐप खोलें।
  • ‘UAN Services Through Face Auth’ विकल्प चुनें।
  • ‘UAN Allotment and Activation’ पर क्लिक करें।
  • अपना UAN, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • कंसेंट बॉक्स पर टिक कर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
  • यदि UAN पहले से एक्टिव है तो स्क्रीन पर ‘The UAN entered is already activated’ संदेश दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button