- न्योतरिया बाइपास पर भीषण हादसा
- ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत
- सात यात्री हुए घायल
- घायलों का जिला अस्पताल में इलाज
- पुलिस ने शुरू की जांच
अंबेडकर नगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के न्योतरिया बाइपास पर मंगलवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में सात यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
सामने से आए ट्रेलर ने मारी टक्कर
बताया गया कि हादसा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे न्योतरिया बाइपास पर हुआ। ई-रिक्शा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान बेवाना थाना क्षेत्र के सिवरानाली निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है।
ई-रिक्शा में सवार सात लोग घायल
दुर्घटना के समय ई-रिक्शा में कई यात्री मौजूद थे। हादसे में ज्योति, तीन वर्षीय अभिराज, प्रवीण बानों, मुहम्मद हुसैन, नूर सबा, रब्बानी फातिमा और सुभानी घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।









