जयपुर में चमका सूर्य, भारत ने बनायी बढ़त

जयपुर।प्रतिभाशाली सूर्यकुमार यादव की 62 रन और नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा की 48 रन की शानदार पारियों के दम पर भारत ने पहले टी 20 मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को बुधवार को पांच विकेट से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

न्यूज़ीलैंड ने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्तिल (70) और तीसरे नंबर के बल्लेबाज मार्क चैपमैन (63) के शानदार अर्धशतकों से 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत अपने नाम की। ऋषभ पंत ने विजयी चौका मारा। सूर्य ने 40 गेंदों पर 62 रन की मैच विजयी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डेरिल मिशेल भुवनेश्वर के पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। मिशेल का खाता भी नहीं खुला। गुप्तिल और चैपमैन ने दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। पारी के 14वें ओवर में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स को आउट कर न्यूज़ीलैंड के बढ़ते कदमों पर अंकुश लगाया। चैपमैन ने 50 गेंदों पर 63 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए। फिलिप्स का खाता नहीं खुला।

मार्टिन गुप्तिल 42 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर चौथे बल्लेबाज के रूप में 150 के स्कोर पर दीपक चाहर का शिकार बने। टिम सिफर्ट 11 गेंदों में दो चौकों के सहारे 12 रन बनाकर भुवनेश्वर का दूसरा शिकार बने। रचिन रवींद्र आठ गेंदों में सात रन बनाकर मोहम्मद सिराज के पारी के 20वें ओवर में पांचवीं गेंद पर बोल्ड हुए। मिशेल सेंटनर चार रन बनाकर नाबाद रहे।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *