- 4 मरीजों की मौत, सभी पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित
- 5 सैंपल जांच के लिए NIV पुणे भेजे गए
- कर्नाटक में भी एहतियाती कदम बढ़ाए गए
- स्वास्थ्य विभाग ने क्लस्टर बनने से किया इनकार
अमरावती। आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 4 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य सरकार ने वायरस के वैरिएंट की पहचान के लिए 5 सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे भेजे हैं।
स्वास्थ्य सचिव एवं कमिश्नर वीरा पांडियन के अनुसार, जिन चार मरीजों की मौत हुई, वे पहले से हाइपरटेंशन, डायबिटीज और किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।
जिलेवार कोरोना मामले
- कडपा – 8 मामले
- गुंटूर – 2 मामले
- विशाखापत्तनम – 1 मामला
- काकीनाडा – 1 मामला
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी मामले अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आए हैं और फिलहाल कहीं भी संक्रमण का क्लस्टर नहीं बना है।
मरीजों की स्थिति
- 3 मरीज होम आइसोलेशन में
- 2 मरीज अस्पताल में भर्ती
- 3 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज
विशाखापत्तनम के KGH अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. वाणी ने बताया कि एक मरीज में निजी लैब में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में दोबारा जांच की गई, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई।









