मोदी एक साल बाद समझे किसानों की ताकत: प्रियंका

नयी दिल्ली।कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि किसानों पर अत्याचार और उनका दमन करने के एक साल बाद मोदी सरकार को किसानों की ताक़त का एहसास हाल के उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद हुआ है इसलिए इस दमनकारी सरकार की नियत पर अभी विश्वास नहीं किया जा सकता है।

श्रीमती वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ गए लेकिन वहां से कुछ ही दूरी पर जहां किसान के बेटे को केंद्रीय मंत्री के बेटे ने अपनी कार से रौंदा उस किसान के घाव पर मरहम लगाने के लिए उसके घर पर नहीं गये और ना ही अब तक किसान के पुत्र को कुचलने के आरोपी के पिता को मंत्रिमंडल सें हटाया गया है इसलिए उन पर अभी विश्वास करना बहुत मुश्किल है।

श्रीमती वाड्रा ने कहा, “छह सौ से अधिक किसानों की शहादत, 350 से अधिक दिन का संघर्ष। मोदी जी आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी। आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान कर उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आपने खुद आंदोलनजीवी बोला, उनपर लाठियाँ बरसायीं, उन्हें गिरफ़्तार किया। अब चुनाव में हार दिखने लगी तो आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी – कि यह देश किसानों ने बनाया है, यह देश किसानों का है, किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है और कोई सरकार किसानों के हित को कुचलकर इस देश को नहीं चला सकती। आपकी नियत और आपके बदलते हुए रुख़ पर विश्वास करना मुश्किल है। किसान की सदैव जय होगी। जय जवान, जय किसान, जय भारत।”

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *