डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और रखरखाव की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
  • सीसीटीवी सिस्टम की जांच की
  • रखरखाव के दिए आवश्यक निर्देश
  • निर्वाचन आयोग के मानकों पर जोर

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी प्रणाली और अन्य सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं लगातार सक्रिय और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

निर्धारित मानकों के अनुरूप रखरखाव के निर्देश

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर की नियमित साफ-सफाई और भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button