ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कई को मिली अगली बेल्ट

जिले की विभिन्न अकादमियों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन, तकनीकी मूल्यांकन के बाद हुआ चयन

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के निर्देशन में अम्बेडकरनगर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से बुद्धा वॉरियर्स एकेडमी, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में एक दिवसीय ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें जिले की विभिन्न ताइक्वांडो अकादमियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के सचिव मंगेश कुमार मन ने बताया कि बेल्ट टेस्ट में जिले की कई अकादमियों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें मन मार्शल आर्ट फाइट क्लब तमसा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र यूपीएस गदायां, सेंट जेवियर्स अकबरपुर, डीएवी एकेडमी टांडा, बुद्धा वॉरियर्स ताइक्वांडो एकेडमी जलालपुर और सेंट जेवियर्स अहरिया के खिलाड़ी शामिल रहे।

किक, पंच और फ्लाइंग किक्स का किया प्रदर्शन

बेल्ट टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी श्रेणी के अनुसार किक, पंच, ब्लॉक, स्टांस, मिक्स तकनीक और फ्लाइंग किक्स का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का तकनीकी मूल्यांकन ब्लैक बेल्ट थर्ड डान रजत मौर्य ने किया।

मूल्यांकन के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगली बेल्ट के लिए प्रमोट किया गया। येलो बेल्ट के लिए हर्ष, अनुराग, उत्कर्ष, राज विश्वकर्मा, सुशांत गोयल, निधि शाश्वत, प्रज्ञा चौरसिया, निधि चौरसिया, आसना रहबर, मोहम्मद ताहा, अहमद अनस जैद, प्रिया, आनस और श्रद्धा का चयन किया गया।

विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों का चयन

ग्रीन बेल्ट में अग्रिम श्रीवास्तव, आरोही शर्मा, सारिका गोयल, मानवी पाल, आदित्य गौतम, नव्या चौरसिया और विश्वास सिंह देव सफल रहे।

ग्रीन-वन बेल्ट के लिए सुहासिनी वर्मा और खुशनूद फातिमा का चयन हुआ। रेड बेल्ट में दर्पण माथुर और एंजल ने सफलता हासिल की, जबकि रेड-वन बेल्ट के लिए आकाश गौतम सफल घोषित किए गए।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सफल खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता परखने और आगे बढ़ने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button