चैनपुर में निरंकारी सत्संग, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

गुरु आचार्य हरीनाथ के सानिध्य में भजन-प्रवचन, महिला-पुरुषों की रही सक्रिय भागीदारी

अंबेडकरनगर। जिले के चैनपुर में निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग के दौरान गुरु आचार्य हरीनाथ के मुखारविंद से भजन और आध्यात्मिक विचार प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालु पूरे समय भजन-प्रवचन में श्रद्धापूर्वक शामिल रहे।

यह सत्संग चैनपुर के बांदीपुर मार्ग स्थित एक दो मंजिला भवन की ऊपरी मंजिल पर संजय कुमार के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की अच्छी उपस्थिति रही।

सत्संग में शिवकुमार अग्रहरि, लालचंद, गोमती प्रसाद, कन्हैया, हरकेश, राम तीरथ, संजय कुमार, अर्चना, नेहा, कंचन कुमारी, सीमा, आरती, विमला समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भजन-प्रवचन सुनने में पूरे समय सहभागी बने रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button