यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए राहत

अब 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक भरें फॉर्म

  • सामान्य तिथि निकलने के बाद मिला अंतिम मौका; निजी और पत्राचार छात्रों के लिए जिले में 12 अग्रसारण केंद्र तय

अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का आवेदन नहीं कर सके छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। पांच अगस्त को सामान्य आवेदन की समय सीमा खत्म होने के बाद अब बोर्ड ने विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका दिया है। विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क जमा कर 16 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

फॉर्म छूटा तो अब 16 अगस्त तक कर लें आवेदन

जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने वाले विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर दिया गया है। विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म भरकर शुल्क जमा करना होगा।

इसी के साथ कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों का पंजीकरण भी कराया जा रहा है। विद्यालयों को संबंधित विद्यार्थियों की प्रक्रिया समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

निजी और पत्राचार छात्रों के लिए अलग व्यवस्था

निजी और पत्राचार माध्यम से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिले में 12 अग्रसारण केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा फॉर्म इन्हीं केंद्रों के माध्यम से जमा करने होंगे।

अग्रसारण केंद्र अकबरपुर, टांडा, जहांगीरगंज, रामनगर, जलालपुर और भीटी क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों में बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button