प्रियंका चोपड़ा ने तलाक की अफवाह पर कर दी बोलती बंद, निक जोनस के लिए कॉमेंट में कही दिल ही बात

 

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच दरार और तलाक को लेकर चर्चा तब शुरू हो गई जब ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल से अपने नाम के आखिर में लगे ‘चोपड़ा’ और ‘जोनस’ दोनों को डिलीट कर दिया। इसी के साथ चर्चा शुरू हो गई कि कहीं दोनों तलाक तो नहीं ले रहे! अब निक जोनस के लेटेस्ट पोस्ट ने फैन्स को बड़ी राहत दे दी है।

प्रियंका और निक जोनस के रिलेशन को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच ऐक्ट्रेस के हसबैंड ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसपर देसी गर्ल भी कॉमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

निक जोनस ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में निक जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। निक को वर्कआउट करते देख प्रियंका ने उनके इस वीडियो पर कॉमेंट किया और लिखा- डैम, मैं तुम्हारी इन बाहों पर मर गई।

बता दें कि बीती रात सोमवार को जैसे ही प्रियंका ने सोशल मीडिया से अपने नाम के आगे लगे ‘चोपड़ा’ और ‘जोनस’ को हटाया, ट्विटर पर कपल के रिलेशनशिप में दरार की खबरें आग की तरह फैलने लगीं। हालांकि, इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को सामने आना पड़ा और उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। वह जल्द ही अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने वाले हैं। हाल ही में लॉस ऐंजिलिस वाले अपने नए घर पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिवाली एक साथ मनाई थी। दोनों एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा खुलकर इजहार किया करते हैं।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *