अंबेडकरनगर। बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर देने के लिए मिशन रोजगार के तहत 24 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला राजकीय आईटीआई परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि मेले में देश और प्रदेश की निजी क्षेत्र की कंपनियां अभ्यर्थियों के चयन के लिए प्रतिभाग करेंगी।
10वीं-12वीं पास भी कर सकेंगे प्रतिभाग
रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास रखी गई है। इसके अलावा उच्चतर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी मेले में हिस्सा ले सकेंगे।
पंजीयन के बाद ही मिलेगा प्रवेश
मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के बाद ही रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जा सकेगा।
आवागमन का भत्ता नहीं मिलेगा
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय या भत्ता देय नहीं होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत मेले में शामिल होने को कहा है।








