पुणे यूनिवर्सिटी हॉस्टल में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प, केस दर्ज

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले विवाद, पुलिस ने हॉस्टल में बढ़ाई सुरक्षा

पुणे। COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस में शुक्रवार रात NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। विवाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले हुआ।

घटना के बाद हॉस्टल परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

दोनों छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ABVP ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता छात्राओं पर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव बना रहे थे।

वहीं, NSUI ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के समर्थन में बात करने वाली दो छात्राओं को ABVP सदस्यों ने हॉस्टल में रोककर धमकाया।

6 नामजद समेत कई लोगों पर केस

मामले में ABVP के एक छात्र के साथ मारपीट के आरोप में छह नामजद लोगों और करीब 50-60 NSUI व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज छात्रों से संवाद करेंगे राहुल

राहुल गांधी शनिवार को पुणे में छात्रों से संवाद करेंगे। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत इससे पहले वह 17 जून को कोटा, 17 जुलाई को देहरादून और 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों से बातचीत कर चुके हैं।

इन कार्यक्रमों में राहुल गांधी ने पेपर लीक और देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार समेत छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button