अंबेडकरनगर। पैक्स कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्राथमिक सहकारी ऋण समिति कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश ने जिले के पैक्स सचिवों और कर्मचारियों की आवश्यक बैठक बुलाई है। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।
समस्याओं के समाधान पर बनेगी कार्ययोजना
बैठक में पैक्स कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। इनके समाधान के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा होगी। प्रस्तावित आंदोलन को प्रभावी तरीके से संचालित करने की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।
सभी संबंधित कर्मचारियों को बुलाया गया
महासंघ के जनपद अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार शुक्ल, महामंत्री जसवंत यादव, संगठन मंत्री दुर्गा प्रसाद पाण्डेय और कोषाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की ओर से बैठक की सूचना जारी की गई है। इसमें जिले के सभी पैक्स सचिव, प्रभारी, आंकिक और विक्रेताओं को अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
खुशहाली हाल में होगी बैठक
बैठक नवीन मंडी सिझौली स्थित खुशहाली हाल में आयोजित होगी। महासंघ पदाधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है।









