- मुंबई में थोक दूध के दाम बढ़े
- 1 सितंबर से नई कीमत लागू होगी
- दूध ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर होगा
मुंबई। त्योहारी सीजन से पहले मुंबई और आसपास के इलाकों में दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने थोक दूध के दाम में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमत 1 सितंबर 2026 से लागू होगी।
₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर हुआ भाव
कीमत बढ़ने के बाद मुंबई और आसपास के मेट्रोपॉलिटन इलाकों में थोक दूध 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। यानी ग्राहकों को प्रति लीटर 9 रुपये अधिक भुगतान करना पड़ेगा।
6 महीने तक लागू रहेगी नई कीमत
एसोसिएशन के मुताबिक, दूध की नई कीमत 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। इसके बाद कीमतों को लेकर आगे फैसला लिया जाएगा।
हाल के वर्षों की बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी
BMPA के अनुसार, दूध के दाम में यह हाल के वर्षों में हुई सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी में से एक है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले कीमत बढ़ने से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में महंगाई का असर और बढ़ने की आशंका है।









