सहारनपुर में मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

एक के पैर में लगी गोली; नल फैक्ट्री से चोरी का सामान बरामद

सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। वहीं, दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग और घेराबंदी के दौरान पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। इसके अलावा नल फैक्ट्री से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया।

ईंख के खेत के पास मिले तीन संदिग्ध

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त की रात टीम देवला से गोपालपुर जाने वाली सड़क पर गोकलपुर रजवाहे की पटरी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ईंख के खेत के पास तीन संदिग्ध नजर आए।

पुलिस टीम जब पूछताछ के लिए उनकी ओर बढ़ी तो एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया और घेराबंदी कर दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया।

सात कट्टों में 125 हत्थी और चार नल बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहरबान, रमजानी और भूरा के रूप में की है। तीनों कोतवाली देहात में दर्ज चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button