- 36 सेकंड के वीडियो में साथ नजर आए दोनों
- अनामिका ने शाहनवाज को बताया बॉयफ्रेंड
- पुलिस ने वीडियो को जांच में शामिल किया
लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से टक्कर मारने और बोनट पर घसीटने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना से पहले का बताया जा रहा एक 36 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें अनामिका सिंह और शाहनवाज साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया है।
वीडियो में बोली- ये मेरा बॉयफ्रेंड है
वीडियो में अनामिका खुद कैमरा संभालती नजर आ रही है। बातचीत के दौरान वह शाहनवाज को अपना बॉयफ्रेंड बताते हुए कहती है कि वह उसे छोड़ना चाहता है, लेकिन वह फिलहाल ऐसा नहीं चाहती। युवती के मुताबिक, उसने शाहनवाज से एक-दो महीने का समय मांगा था और कहा था कि इसके बाद वह खुद रिश्ता खत्म कर देगी।
सामने आए वीडियो में दोनों के बीच रिश्ते को लेकर बातचीत होती दिखाई देती है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और मौजूदा विवाद से इसका क्या संबंध है।
नंबर लेने और बातचीत को लेकर भी बातचीत
वीडियो के एक हिस्से में शाहनवाज के सिर मुंडवाने की बात करने पर अनामिका उसे ऐसा करने से मना करती सुनाई देती है। वह यह भी कहती है कि वह खुद शाहनवाज के पास गई थी और उसकी ओर से कोई गलती नहीं थी। बातचीत में वह यह दावा भी करती है कि उसने शाहनवाज का नंबर खुद मांगा था।
पुलिस के लिए यह वीडियो इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे दोनों के बीच पहले से परिचय और रिश्ते के दावे की जांच में एक और सामग्री जुड़ गई है।
यह भी पढ़े : https://www.tamsasanket.com/north-korea-nuclear-weapons-kim-yo-jong/









