गांधी-शास्त्री के आदर्शों के साथ हरियाली का संकल्प

एनटीपीसी टांडा में जयंती पर दोनों महापुरुषों को नमन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधारोपण

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के विचारों को याद करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा, गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा विनीता सिन्हा, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के सिद्धांतों को याद किया गया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन और कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।

जयंती समारोह के साथ पर्यावरण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

एनटीपीसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि और पौधारोपण दोनों गतिविधियों के माध्यम से गांधी और शास्त्री के विचारों को वर्तमान जीवन से जोड़ने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/swachh-bharat-diwas-ambedkar-nagar/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button