अंबेडकरनगर। जलालपुर नगर निवासी चंद्रिका प्रसाद को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर गुरुवार रात नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। पार्टी की नई प्रदेश टीम में चंद्रिका प्रसाद समेत 12 नेताओं को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
नियुक्ति की जानकारी के बाद वरिष्ठ नेता केशरी नंदन त्रिपाठी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, सुरेश गुप्त, विकास निषाद, विकास सोनकर, शिवम आर्या और गोपाल सोनकर उनके आवास पहुंचे। नेताओं ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
संगठन की जिम्मेदारी निभाने का दिया भरोसा
चंद्रिका प्रसाद ने बधाई देने पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।
भाजपा की ओर से जारी नई अनुसूचित मोर्चा प्रदेश टीम में प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत के साथ 43 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इनमें 12 प्रदेश मंत्री शामिल हैं। चंद्रिका प्रसाद भी प्रदेश मंत्री के रूप में नई टीम का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/gandhi-shastri-jayanti-ntpc-tanda/









