राम अचल राजभर बोले- 2027 में सपा सरकार बनाना कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि

अकबरपुर में पुण्यतिथि पर आयोजित हुई गोष्ठी, सामाजिक परिवर्तन और समानता के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान

अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनाकर भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाना ही कांशीराम साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वह शुक्रवार को अकबरपुर स्थित भानमती उत्सव वाटिका में आयोजित गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन सपा की अकबरपुर विधानसभा इकाई की ओर से सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम की पुण्यतिथि पर किया गया।

कांशीराम के विचारों पर चलने का आह्वान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांशीराम के सामाजिक परिवर्तन में योगदान को याद किया। सभा में उनके विचारों और सामाजिक समानता के उद्देश्य पर चर्चा हुई। राम अचल राजभर ने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए सपा की सरकार बनाने की अपील की और भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

प्रवीण शर्मा ने की अध्यक्षता, देवेंद्र भास्कर ने किया संचालन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर ने किया। इसमें पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजय राजभर, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईम, बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव दर्शन भारती, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव और जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव पहलवान समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।

बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

सभा में जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार गौतम और सूरज अहलादे, नगर पालिका अकबरपुर के पूर्व प्रत्याशी सुरेश वर्मा और हाजी अकमल जुगनू, नगर अध्यक्ष बादशाह खान, विधानसभा उपाध्यक्ष सत्यराम पाल और मनोज सिंह सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता राजभर, राष्ट्रीय महासचिव शशि यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शारदा राजभर और महिला सभा की प्रदेश सचिव अनुपम वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, सभा में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button