हज 2027 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

अब 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

  • 20 जुलाई की जगह 24 जुलाई तक मिलेगा आवेदन का मौका, 30 जुलाई को होगा डिजिटल रैंडम चयन
  • वेबसाइट और ‘हज सुविधा’ ऐप से होगी आवेदन प्रक्रिया
  • 30 जुलाई को होगा डिजिटल कुर्रा (रैंडम चयन)
  • चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक जमा करनी होगी अग्रिम राशि

अम्बेडकरनगर। हज यात्रा 2027 (1448 हिजरी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक आवेदक 24 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित थी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज यात्रा 2027 के लिए आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in और ‘हज सुविधा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

अधिकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को हज हाउस में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) की प्रक्रिया होगी। इसके बाद प्रोविजनल रूप से चयनित प्रत्येक हज यात्री को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये की अग्रिम राशि हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करनी होगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी आवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। तय समय सीमा के बाद किसी प्रकार का विस्तार या छूट नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button