सोना लगातार 5वें दिन सस्ता, चांदी ₹14 हजार से ज्यादा टूटी

10 ग्राम सोना ₹1,45,564 पर आया, एक किलो चांदी की कीमत घटकर ₹2.07 लाख हुई

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में 15 अक्टूबर को लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 500 रुपये सस्ता होकर 1,45,564 रुपये पर आ गया। इससे पहले 14 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,46,064 रुपये थी।

एक किलो चांदी ₹6,724 सस्ती हुई

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक किलो चांदी 6,724 रुपये घटकर 2.07 लाख रुपये पर आ गई, जबकि बुधवार को इसकी कीमत 2.14 लाख रुपये थी।

पांच दिनों में सोना ₹3,866 और चांदी ₹14,011 टूटी

लगातार पांच दिनों की गिरावट के चलते सोना कुल 3,866 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत में 14,011 रुपये की कमी आई है। आंकड़ों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.49 लाख रुपये और एक किलो चांदी की कीमत 2.21 लाख रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button