वृंदावन में अवैध चाकू और चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा भी दर्ज

वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन पुलिस ने सुनरख पार्किंग बैरियर के पास कच्चे रास्ते से एक युवक को अवैध चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्रम (21) पुत्र कमल सिंह निवासी अगरयाला, थाना शेरगढ़, मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर UP 85 CZ 6707) और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वृंदावन थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत भी मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, चौकी प्रभारी रमणरेती शुभांशु यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button