मिर्जापुर में साथी को गोली मार साधु ने की आत्महत्या

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में गुरूवार को एक साधु ने दूसरे साधु को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सतेशगढ स्थित अड़गड़ानंद स्वामी के आश्रम में प्रवचन हो रहा था कि मध्य प्रदेश के शिवगढ़ जिले के सिहोर के निवासी जीवन बाबा उर्फ जीवन दास दोनों हाथों में देशी पिस्तौल लेकर आये और आशीष बाबा को गोली मार दी। गोली मारने के बाद उन्होने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होने बताया कि घायल आशीष बाबा को इलाज के लिए चंदौली एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार आशीष बाबा खतरे से बाहर है। घटना के समय अड़गड़ानंद स्वामी भक्तों के बीच सुबह का प्रवचन कर रहे थे।

यह भी पढ़े: देश में सरकार नहीं बल्कि चल रहा ईडी का राज: अखिलेश

पुलिस ने बताया कि जीवन बाबा के बारे में पता चला है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद पूरे आश्रम में हडकंप मच गया था । प्रवचन सुनने के लिए आये भक्तों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। अन्य बाबा लोग स्वामी अड़गड़ानंद को सकुशल उनके कमरे में ले गए। घटनास्थल पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *