बुलंदशहर में बेटे ने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या की

अवैध संबंधों के शक में वारदात

  • बुलंदशहर में डबल मर्डर से सनसनी
  • युवक ने पत्नी और पिता को मारी गोली
  • अवैध संबंधों के शक में की हत्या
  • पिता की लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गोलियां

Bulandshahr के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने करीब आधे घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

घटना कलंदरगढ़ी गांव की है, जो जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक बुलंदशहर में एक निजी क्लीनिक चलाता है। उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी और लगभग 10 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था।

बताया जा रहा है कि युवक को लंबे समय से अपनी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंधों का शक था। इसी शक में उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button