रक्त स्वाभिमान सम्मेलन से पहले करणी सेना अध्यक्ष की मन्नत

  • राणा सांगा जयंती पर रामी गढ़ी में होगा भव्य आयोजन

  • कार्यक्रम में करणी योद्धाओं को किया जाएगा सम्मानित

  • भूमि पूजन के बाद मां करणी से मांगी कार्यक्रम की सफलता की मन्नत

आगरा। आगरा के रामी गढ़ी में 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले रक्त स्वाभिमान सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने आयोजन की सफलता के लिए मां करणी के दरबार में मन्नत मांगी है और कार्यक्रम समाप्ति तक नंगे पांव रहने का संकल्प लिया है।

राणा सांगा जयंती के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल को होने वाले रक्त स्वाभिमान सम्मेलन को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हैं। गुरुवार को रामी गढ़ी में भूमि पूजन कर आयोजन की विधिवत शुरुआत की गई। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने मां करणी से आयोजन की सफलता की अर्चना करते हुए नंगे पांव रहने का संकल्प लिया है।

डॉ. शेखावत ने कहा कि आयोजन में अनुशासन और गरिमा बनी रहे, यही प्रार्थना है। कार्यक्रम दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें राणा सांगा की प्रतिमा मंच पर रहेगी और करणी योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा।

सेना ने 3 लाख लोगों के आने का दावा किया है जबकि प्रशासन से 1500 लोगों की अनुमति ली गई है। आमंत्रण अभियान के तहत गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटे जा रहे हैं और लोगों से डंडा-झंडा लाने की अपील की गई है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading