कानपुर में सड़क हादसा: वृद्धा समेत 3 की मौत, ट्रक चालक हिरासत में

कानपुर। सीसामऊ और नौबस्ता में सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसों में वृद्धा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सीसामऊ में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपत्ति को सीसामऊ एसीपी कार्यालय के सामने टक्कर मार दी।

लाजपत नगर नारायणपुरवा निवासी नरेश सोनकर अपनी 62 वर्षीय पत्नी अंगूरी देवी के साथ बाजार से लौट रहे थे। ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी, जिससे अंगूरी देवी सड़क पर गिर गई और भागने के प्रयास में ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button