-
संविधान और आरक्षण की रक्षा को लेकर गूंजे स्वर
-
पीडीए समाज की एकता पर वक्ताओं ने दिया बल
-
बाबा साहब की जयंती पर उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा
आलापुर – अम्बेडकरनगर। सुतहरपारा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को बाबा साहब की जयंती बड़े सम्मान और जनसहभागिता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य वक्ता प्रद्युम्न यादव ने अखिलेश यादव का संदेश पढ़ते हुए संविधान और आरक्षण की रक्षा पर जोर दिया और कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज की एकता से सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।
मुख्य अतिथि राजेंद्र वर्मा और विशिष्ट अतिथि निरंजन गौतम मल्लू ने बाबा साहब की विचारधारा को वर्तमान समय की जरूरत बताया। कार्यक्रम में संविधान संरक्षण, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान की भावना को बल मिला।
संचालन अमित गौतम ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।








