शादी से एक दिन पहले लड़की भागी-सागर के गांव में फूटा गुस्सा!

  • शादी से पहले लड़की के भागने पर गांव में मचा बवाल, उग्र हुई भीड़ 
  • आरोपित युवक की दुकान में लगाई आग, मौके पर दमकल पहुंची
  • हालात बिगड़ने पर पुलिस ने की हवाई फायरिंग, गांव में भारी तनाव

सागर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानोधा गांव से तनावपूर्ण हालात की खबर सामने आई है। शनिवार को दो समुदायों के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क उठी, जिसमें कुछ दुकानों और घरों को आग के हवाले कर दिया गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग और हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।

जानिए क्या है पूरा मामला
सानोधा गांव में एक लड़की की शादी तय थी, लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले वह एक लड़के के साथ भाग गई। जैसे ही यह जानकारी गांव में फैली, तनाव की स्थिति बन गई। शनिवार सुबह से ही लड़की के परिजन और समाज के लोग विरोध जताने के लिए इकट्ठा होने लगे।

स्थिति को बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस थाने से सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। मगर आक्रोशित भीड़ लड़की को जल्द से जल्द बरामद करने और आरोपी युवक व उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगी।

दुकान में लगाई आग, दमकल ने पाया काबू
भीड़ ने आरोपित युवक के गांव स्थित एक दुकान को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें उठती देख तत्काल दमकल वाहन को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading