स्थानीय महिलाओं ने जताई सुरक्षा की चिंता, कहा – बच्चों पर पड़ेगा गलत असर

  • लखनऊ में शराब की दुकान पर बवाल! महिलाएं बोलीं- जान दे देंगे, पर दुकान नहीं खुलने देंगे
  • बेसमेंट में शराब की दुकान? उदयगंज के लोगों का फूटा गुस्सा, दो दिन से जारी विरोध
  • शराब की दुकान के खिलाफ लखनऊ में हंगामा, महिलाओं ने सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज़

लखनऊ। राजधानी के उदयगंज क्षेत्र में शराब की नई दुकान खोलने के खिलाफ स्थानीय लोगों और व्यापारियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन लोगों ने आदर्श व्यापार मंडल के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डायमंड टावर के बेसमेंट में खुल रही यह शराब की दुकान न सिर्फ रिहायशी माहौल को बिगाड़ेगी, बल्कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा करेगी। टावर में पहले से ही ज्वेलरी शॉप, डेंटल क्लीनिक और ब्यूटी पार्लर संचालित हो रहे हैं, ऐसे में शराब दुकान की मौजूदगी से महिलाओं का आना-जाना भी प्रभावित होगा।

450 मीटर के भीतर पहले से मौजूद हैं कई शराब दुकानें

आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि विरोध प्रदर्शन पिछले 24 घंटे से जारी है। सोमवार को प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग और एसडीएम की दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी, जिसने पूरे क्षेत्र का दौरा किया। कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, 450 मीटर के दायरे में पहले से ही एक मॉडल शॉप, एक देसी शराब की दुकान, एक बीयर की दुकान, एक अंग्रेजी शराब की दुकान और एक होटल में बार संचालित है। संजय गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा, “शराब पीने वालों की सुविधा का तो सरकार ने पूरा ख्याल रखा है, मगर आम जनता के लिए एक भी प्याऊ तक नहीं है।” स्थानीय महिला नंदनी यादव, जो उसी टावर में रहकर लेडीज पार्लर चलाती हैं, ने कहा, “यहां 50 से ज्यादा परिवार रहते हैं। अगर दुकान खुली तो महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading