हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी

महिला समेत 5 बच्चों की मौत, एक बच्चे की तलाश जारी

  • यमुना नदी में पलटी नाव, 6 लोगों की मौत
  • नाव में 8 बच्चे समेत 9 लोग थे सवार
  • एनडीआरएफ और फ्लड पीएसी चला रही रेस्क्यू अभियान

Hamirpur में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। नाव में 8 बच्चों समेत कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में एक महिला और 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की तलाश अब भी जारी है। नाविक ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गुरुवार दोपहर तक रेस्क्यू टीम ने 5 शव बरामद कर लिए हैं। लापता बच्चे की तलाश के लिए एनडीआरएफ और फ्लड पीएसी की करीब 100 जवानों की टीम लगातार अभियान चला रही है। बारिश और तेज बहाव के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, यमुना नदी में पानी काफी गहरा है, जिससे गोताखोरों को तलाश अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण नावों को नदी में गोल-गोल घुमाकर सर्चिंग की जा रही है, ताकि पानी के दबाव से यदि कोई नीचे फंसा हो तो ऊपर आ सके।

रेस्क्यू टीम अब नदी में जाल डालकर लापता बच्चे की तलाश करने की तैयारी कर रही है। घाट किनारे बैठे परिजन लगातार रो-रोकर अपनों के मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। इस दौरान एक बच्चे की मां अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर अपने बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाती दिखाई दी।

जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार शाम करीब 6 बजे हुआ। उसी समय क्षेत्र में आंधी और बारिश भी हो रही थी। खराब मौसम के कारण रात करीब 11 बजे रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा था। गुरुवार सुबह 6 बजे से दोबारा 10 नावों की मदद से तलाश शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button