रामलला दर्शन को निकले परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

  • हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत
  • रामलला दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
  • झपकी आने से चालक ने खोया नियंत्रण

लखनऊ। लखनऊ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रहा था।

बरेली से अयोध्या जा रहे एक परिवार की अर्टिगा कार गुरुवार सुबह लखनऊ-सीतापुर नेशनल हाईवे पर देवरी रुखारा गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार विकास चंद्र हजेला और उनके बेटे गौरव हजेला की मौके पर ही मौत हो गई। गौरव की पत्नी प्राची, उनका बेटा अयान और कार चालक अर्पित दीक्षित इस टक्कर में घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि चालक को झपकी आने के चलते कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में घायल प्राची और अयान की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बीकेटी अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

कार चालक अर्पित को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading