- विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना नहीं देने पर पुलिस कार्रवाई
- होटल वियाना में टूरिस्ट वीजा पर इलाज कराने आए थे ओमान के नागरिक
- होटल चेकिंग के दौरान खुलासा, एफआरआरओ को नहीं दी गई थी जानकारी
लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर के विराट खंड इलाके में स्थित होटल वियाना में ओमान के पांच नागरिकों के बिना सूचना ठहरने का मामला सामने आया है। पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर पर विदेशी नागरिकों की जानकारी छुपाने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामला होटल चेकिंग के दौरान उजागर हुआ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में पहलगाम में हुई घटना के बाद राजधानी लखनऊ में होटल चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में दरोगा कंचन तिवारी और उनकी टीम ने विराट खंड स्थित होटल वियाना की जांच की। चेकिंग के दौरान रजिस्टर में पांच विदेशी नागरिकों की एंट्री मिली, जिस पर पुलिस ने होटल मालिक गौरव कश्यप और मैनेजर आदिल से पूछताछ शुरू की।
पूछताछ में सामने आया कि ओमान के नागरिक 14 अप्रैल से होटल में रुके हुए थे और यहां इलाज के उद्देश्य से आए थे। टूरिस्ट वीजा पर आने के बावजूद इलाज कराने की बात सामने आई। सबसे गंभीर बात यह रही कि होटल प्रबंधन ने न तो पुलिस को और न ही एफआरआरओ को विदेशी मेहमानों के ठहरने की जानकारी दी थी, जो कि कानूनी रूप से अनिवार्य है। इसी लापरवाही के चलते गोमतीनगर थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि ये नागरिक अलग-अलग तिथियों में होटल आए थे। सालेह अली और मासू नासिर उलु रुशैदी 22 अप्रैल को होटल पहुंचे थे, जबकि महमूद सालेह आदिम 19 से 22 अप्रैल तक होटल में रुका।








