शो में जाने का सपना- लेकिन बदल गया सबकुछ क्यों?

  • विवाद के बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं अपूर्वा मखीजा, पैपराजी के सवालों पर नजरें चुराईं
  • ‘मुझे माफ कर दो’ – अपूर्वा के शब्दों ने फिर खड़ा किया नया विवाद
  • कंट्रोवर्सी के बीच टैरो कार्ड रीडर और ‘काले जादू’ का जिक्र कर सबको चौंकाया

मुंबई। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अभद्र टिप्पणी के मामले में FIR दर्ज होने के बाद अपूर्वा मखीजा (Rebel Kid) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस के दौरान पैपराज़ी से हुई अटपटी बातचीत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

पैपराज़ी से अजीबोगरीब जवाब

अपूर्वा को हाल में एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया, जहाँ पैपराज़ी ने उनसे पूछा, “गलती महसूस हुई कि नहीं, जो गलती आपने की थी?” इस पर अपूर्वा ने हैरान करने वाला जवाब दिया: “सर, कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हो… सच तो मैं नहीं बोल सकती। मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ कर दो।” जब पैपराज़ी ने उन्हें “मेहनत करो, काम करो, नाम करो” कहा, तो अपूर्वा ने जवाब दिया: “हाँ हाँ, गाली-गलौज बिल्कुल नहीं करनी चाहिए… कोई मत किया करो।” नेगेटिविटी के सवाल पर उन्होंने कहा, “सर, इतनी डीप इंसान तो मैं हूँ ही नहीं… इतना तो मैंने सोचा ही नहीं किसी नेगेटिविटी के बारे में। ठीक है यार, अब जो हो गया सो हो गया।”

इससे पहले व्लॉग में मांगी थी माफी

इस विवाद के बाद अपूर्वा ने अपने YouTube व्लॉग में माफी मांगी थी और बताया था कि उन्हें और उनके परिवार को कितनी हेट और अपमान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा था कि FIR दर्ज होने के बाद उनके मैनेजर ने कहा था कि अगले 2-3 महीने तक उन्हें कोई काम नहीं मिलेगा।

माता-पिता का जिक्र करते हुए टूट पड़ीं

अपूर्वा ने वीडियो में रोते हुए कहा था, “मुझे सबसे ज्यादा दुख तब हुआ जब मेरे माता-पिता को गलत बोला जा रहा था।” उन्होंने यह भी दावा किया कि निगेटिविटी से बचने के लिए उन्होंने एक टैरो कार्ड रीडर से संपर्क किया, जिसने उन्हें बताया कि उन पर “काला जादू” हुआ है।

क्या था पूरा विवाद?

इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में समय रैना, रणवीर अलाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा ने कुछ अभद्र टिप्पणियाँ की थीं, जिसके बाद शो के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई। इसके बाद से ही अपूर्वा लगातार मीडिया और सोशल मीडिया के निशाने पर हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading