कैसे सिर्फ कुछ सेकंड ने बदल दी करोड़ों की तकनीक की किस्मत?

  • क्या रेड सी में हुआ यह हादसा अमेरिका की रणनीति पर सवाल खड़ा करता है
  • क्यों अमेरिकी नेवी का सबसे भरोसेमंद फाइटर जेट डेक से फिसल गया
  • कैसे एक टर्न ने बदल दी करोड़ों डॉलर की सैन्य योजना

वॉशिंगटन/साना। अमेरिकी नौसेना का एक अत्याधुनिक F/A-18E सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट सोमवार 28 अप्रैल को एयरक्राफ्ट कैरियर USS हैरी एस. ट्रूमन से फिसलकर लाल सागर (Red Sea) में गिर गया। हादसे के समय यह विमान हैंगर डेक की ओर खींचा जा रहा था, तभी वह नियंत्रण से बाहर हो गया और समुद्र में जा गिरा। इस दौरान विमान को खींच रहा वाहन भी पानी में डूब गया। हादसे में एक सैनिक घायल हुआ है, हालांकि कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। विमान की अनुमानित कीमत करीब 6 बिलियन डॉलर (500 करोड़ रुपए) बताई जा रही है।

जहाज की दिशा बदलने से फिसला फाइटर जेट?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा USS ट्रूमन द्वारा अचानक दिशा मोड़ने की वजह से हो सकता है। बताया जा रहा है कि हूती विद्रोहियों के संभावित हमले से बचने के लिए यह कदम उठाया गया। हालांकि अमेरिकी नेवी की ओर से अभी तक हादसे की स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है। हूती विद्रोहियों ने भी एक बयान में दावा किया है कि उन्होंने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और उसके साथ मौजूद युद्धपोतों को निशाना बनाया। हूती इसे “अमेरिकी नरसंहार का जवाब” बता रहे हैं।

जानिए क्या है F/A-18E सुपर हॉर्नेट?

F/A-18E सुपर हॉर्नेट अमेरिकी नौसेना का एक मल्टीरोल फाइटर जेट है, जो एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

  • एकल सीट वाला यह जेट 1900 किमी/घंटा (Mach 1.8) की रफ्तार तक उड़ान भर सकता है।

  • इसकी रेंज करीब 2,300 किमी है।

  • इसमें एडवांस्ड एवियोनिक्स, रडार जैमिंग सिस्टम, और गाइडेड मिसाइल ले जाने की क्षमता है।

  • यह स्ट्राइक मिशन, टोही अभियान और समुद्री सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है।

यमन में अमेरिकी हमले में 68 की मौत

हादसे से एक दिन पहले ही, अमेरिकी सेना ने यमन के सादा प्रांत में एक डिटेंशन सेंटर पर हवाई हमला किया, जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई। अल मसीरा टीवी द्वारा जारी वीडियो में डिटेंशन सेंटर के मलबे में पड़े शव दिखाई दे रहे हैं। सादा के जनरल रिपब्लिकन अस्पताल ने जानकारी दी कि घायल हुए कम से कम 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

USS ट्रूमन की तैनाती बढ़ी, कप्तान को हटाया गया

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने USS हैरी एस. ट्रूमन की तैनाती एक और महीने के लिए बढ़ा दी है। इसके अलावा एक अतिरिक्त नौसैनिक दल और फाइटर जेट्स को भी भेजा गया है। इससे पहले फरवरी में, यही एयरक्राफ्ट कैरियर मिस्र के पास भूमध्य सागर में एक मालवाहक जहाज से टकरा गया था। उस वक्त भी कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन इसके बाद जहाज के कप्तान डेव स्नोडेन को हटा दिया गया था।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading