क्या है गुरपतवंत पन्नू की नई साजिश, और क्यों है यह खतरनाक?

  • टियाला के आर्मी स्कूल में खालिस्तानी नारे, पन्नू का वीडियो सामने आया
  • पन्नू ने बच्चों को उकसाया, युद्ध के दौरान परिवार की सुरक्षा पर की बात
  • पंजाब में अंबेडकर प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे, पुलिस ने की गिरफ्तारी

पटियाला । खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि पटियाला के कैंट इलाके स्थित आर्मी स्कूल की दीवारों पर खालिस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। पन्नू ने इस वीडियो में उन नारों को स्पष्ट रूप से दिखाया और दावा किया कि यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

पन्नू ने इस वीडियो में आर्मी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी भड़काते हुए कहा कि युद्ध के समय उनके परिवारों की जान जा सकती है, जैसा कि 1971 के युद्ध में हुआ था। उसने बच्चों से कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने परिवारों को बचाने के लिए कुछ करें।

अंबेडकर जयंती पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
31 मार्च को पन्नू ने एक और विवाद खड़ा किया था, जब उसने दावा किया था कि पंजाब के फिल्लौर क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। इस मामले में जालंधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में यह सामने आया कि ये आरोपी आतंकी पन्नू के संपर्क में थे और उसकी शह पर ही उन्होंने नारे लिखे थे।

SFJ और पन्नू पर भारत सरकार की कड़ी कार्रवाई
2019 में SFJ को भारत सरकार द्वारा बैन किया गया था, और 2020 में पन्नू को आतंकवादी घोषित कर दिया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 10 जुलाई 2019 को SFJ को UAPA के तहत गैरकानूनी घोषित किया था।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading