सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था- एसपी आवास के पास ही कैसे हुई बड़ी चोरी?

  • चोरों ने बिना शोर किए घर से उड़ाए नकदी और गहने
  • सुरक्षा घेरे में सेंध, चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती
  • घर लौटे मालिक ने देखा बिखरा पड़ा था सारा सामान

बिहार। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरी की घटना ने पुलिस गश्ती व्यवस्था की पोल खोल दी है। एसपी आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर वार्ड संख्या-14 स्थित विक्रम कुमार के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़े बिना अंदर घुसकर करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामान उड़ा लिया, जिसमें 15 हजार रुपये नकद, पत्नी के गहने और कपड़े शामिल हैं।

घर खाली था, चोरों को मिला मौका

पीड़ित विक्रम कुमार ने बताया कि वह मजदूरी के लिए मानिकपुर गए थे, जबकि उनका परिवार एक रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था। रात करीब 9:30 बजे जब विक्रम घर लौटे तो मेन गेट का ताला तो ठीक था, लेकिन अंदर जाते ही उन्हें घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला।

चोरी हुए सामान में शामिल

15 हजार रुपये नकद

पत्नी के गहने

कीमती कपड़े व अन्य सामान

पलिस से की शिकायत, मांगी त्वरित कार्रवाई

इस घटना के बाद विक्रम ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने चोरी हुए सामान की बरामदगी और जल्द कार्रवाई की मांग की।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह घटना मधेपुरा के संवेदनशील इलाके में हुई है, जहां पुलिस की निगरानी व्यवस्था को लेकर अक्सर दावे किए जाते हैं। लेकिन चोरों का बेखौफ होकर यहां वारदात अंजाम देना सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़ा करता है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button