पहलगाम में 26 पर्यटकों की जान कैसे गई? सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

  • पहलगाम हमले को लेकर कश्मीर की राजनीति गरमाई, नेताओं के बयान ने बढ़ाई बहस
  • फारूक अब्दुल्ला के ‘लोकल सपोर्ट’ वाले बयान पर महबूबा मुफ्ती का पलटवार
  • पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा चूक या साजिश? नेताओं के बयान ने खड़े किए सवाल

श्रीनगर। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बायसरन घाटी में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हमले में 26 पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। अब इस हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने आ गए हैं।

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान: बिना लोकल सपोर्ट के मुमकिन नहीं हमला
फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को हमले में मारे गए सैयद आदिल हुसैन शाह के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं नहीं समझता हूं कि ये चीजें हो सकती हैं, जब तक कोई इनका साथ न दें। वो वहां से आए, किस तरह आए?”

महबूबा मुफ्ती ने जताई कड़ी आपत्ति
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने X (पूर्व में ट्विटर) पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “फारूक अब्दुल्ला जैसे वरिष्ठ कश्मीरी नेता का ऐसा बयान देश के बाकी हिस्सों में रह रहे कश्मीरी छात्रों, व्यापारियों और मजदूरों के लिए खतरा बन सकता है।”
महबूबा ने यह भी कहा कि इससे कुछ मीडिया चैनलों को कश्मीरियों और मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने का मौका मिल जाएगा।

Related Posts

असम दौरे पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

गुवाहाटी/डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री Narendra Modi शनिवार को असम दौरे पर पहुंचे। गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस…

Continue reading
नोएडा में वैलेंटाइन डे पर डबल डेथ: प्रेमिका की कार में गोली मारकर हत्या

नोएडा। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की कार में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर…

Continue reading