आगरा में आज रात होगी मॉक ड्रिल- सायरन बजते ही ब्लैकआउट का अभ्यास

  • रात 8 से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट अभ्यास होगा
  • पहला सायरन रेड अलर्ट, दूसरा सामान्य स्थिति का संकेत देगा
  • आगरा कैंट, एडीए ऑफिस, जालमा संस्थान समेत कई जगहों पर सायरन

आगरा। युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत आज बुधवार को आगरा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने जानकारी दी है कि यह अभ्यास रात 8 बजे से 8:15 बजे तक चलेगा, जिसमें सायरन बजते ही ब्लैकआउट किया जाएगा।

इस अभ्यास को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई, जिसमें तमाम विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि रात 8 बजे पहला सायरन उतार-चढ़ाव वाली आवाज के साथ बजेगा, जो रेड अलर्ट का संकेत होगा। इसके बाद दो से तीन मिनट तक सभी नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों की सभी लाइटें बंद करने की अपील की गई है। 8:15 बजे दूसरा सायरन एक लंबी आवाज के साथ बजेगा, जो सामान्य स्थिति बहाल होने का संकेत देगा।

ये स्थान बनेंगे सायरन बजाने के केंद्र
मुख्य इलेक्ट्रिक सायरन सीओडी, आगरा कैंट, जयपुर हाउस स्थित एडीए ऑफिस और जालमा संस्थान से बजाए जाएंगे। वहीं, कलेक्ट्रेट, मोहनपुरा, रूई की मंडी, बल्केश्वर, ताजगंज, कमलानगर, आवास विकास कॉलोनी, रावतपाड़ा, नरीपुरा, संजय प्लेस, भगवान टॉकीज, बोदला, शिल्पग्राम और गुरुद्वारा गुरु का ताल जैसे स्थानों पर हैंड सायरन बजाने की व्यवस्था नागरिक सुरक्षा वॉर्डनों द्वारा की गई है।

कॉलेज में होगा बचाव का लाइव प्रदर्शन
इसके अतिरिक्त बुधवार शाम 4 बजे बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण गर्ल्स कॉलेज में मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड और नागरिक सुरक्षा की टीमें हिस्सा लेंगी।

Related Posts

सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी को लगी गोली, हालत स्थिर

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर (क्राइम) अरुण द्विवेदी (50) रविवार शाम एक हादसे में गोली लगने से घायल हो गए। यह घटना शाम करीब 6 बजे…

Continue reading
पंचकूला में साले ने जीजा की चाकू मारकर हत्या, लव मैरिज से था नाराज

पंचकूला। पंचकूला में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया, जहां साले ने अपने ही जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक…

Continue reading