अंबेडकरनगर: होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

25 से 27 अप्रैल तक 9 केंद्रों पर होगी परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा बैठक

अंबेडकरनगर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक समेत सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करें। हर स्तर पर नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संचालित करने पर जोर दिया गया।

9 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होगी। जिले के कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी।

पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर समय का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।rg

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान

पुलिस विभाग को परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button