विदेश सचिव और महिला सैन्य अफसरों की मौजूदगी क्यों थी अहम?

  • थरूर ने क्यों कहा- भारत की कार्रवाई सिर्फ आतंकियों के खिलाफ थी
  • ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति में कौन थे अहम चेहरे
  • प्रेस ब्रीफिंग में महिला अफसरों की मौजूदगी का क्या संदेश है

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान और वैश्विक मंच के लिए एक मजबूत संदेश करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रांत मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की मौजूदगी इस बात की मिसाल है कि यह लड़ाई धर्म की नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ भारत की एकजुटता की है।

थरूर ने कहा, “हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन अगर पाकिस्तान ने उकसाया तो भारत पूरी तरह तैयार है।” उन्होंने यह भी बताया कि एयर स्ट्राइक को रात 1 बजे के बाद अंजाम दिया गया ताकि आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचे। ऑपरेशन में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा गया, जिसमें 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

भारत को मिल रहा वैश्विक समर्थन

थरूर ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिला है। फ्रांस, रूस और इजराइल ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है, जबकि चीन ने संयम और बातचीत की सलाह दी है।

पीएम मोदी की फिर की सराहना, भाजपा नेताओं के भी हुए करीब

शशि थरूर बीते कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न मौकों पर सराहना कर चुके हैं। 2 मई को उन्होंने केरल में प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक मंच साझा किया था, जहां मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी मौजूद थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने भी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था, “यह कार्यक्रम कई लोगों की नींद उड़ा देगा।”

18 मार्च को थरूर ने मोदी सरकार की विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा था कि भारत अब रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने की स्थिति में है। उन्होंने कहा, “भारत के पास एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो जेलेंस्की और पुतिन दोनों को गले लगा सकता है।”

भाजपा नेताओं संग बढ़ती नजदीकियां

25 फरवरी को थरूर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के ट्रेड सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ सेल्फी X (पूर्व ट्विटर) पर साझा की थी। वहीं, 23 फरवरी को उन्होंने पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की भी सराहना की थी और कहा था कि यह भारत के लिए कई मायनों में फायदेमंद रही।

कांग्रेस से नाराज दिखे थरूर

सूत्रों के अनुसार, शशि थरूर कांग्रेस पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर असमंजस में हैं। 18 फरवरी को राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने पार्टी में अपनी अनदेखी का मुद्दा उठाया था। थरूर ने कहा था कि उन्हें संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जाता और पार्टी में उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने उनकी बात पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading