क्या पाकिस्तान सीजफायर के समझौते का उल्लंघन कर रहा है जानबूझकर?

  • सीमावर्ती इलाकों में खौफ का माहौल, लोगों का रातोंरात पलायन
  • पुंछ में शहीद हुए लांस नायक दिनेश का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा गांव
  • सेना का सख्त संदेश – दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब

जम्मू-कश्मीर।  ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को भी लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर सेक्टर में भारी गोलाबारी की। इस हमले में पुंछ के 13 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 59 लोग घायल हुए। हालांकि, स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की संख्या 15 तक पहुंच गई है।

सेना ने दिया कड़ा जवाब, लांस नायक दिनेश कुमार शहीद

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलाबारी का जवाब दिया और कई चौकियों को निशाना बनाया। इस दौरान लांस नायक दिनेश कुमार (32) शहीद हो गए। वे हरियाणा के पलवल के रहने वाले थे और 2014 से सेना में सेवाएं दे रहे थे। सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी।

नागरिकों पर हमला, घरों को नुकसान

पाकिस्तान की गोलाबारी से कुपवाड़ा के करनाह सेक्टर में कई घरों में आग लग गई, जबकि अखनूर के कुछ गांवों के लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने को मजबूर हो गए। राजौरी के एक निवासी शैलेश कुमार ने बताया, “हम डर के मारे रात में ही घर छोड़कर भाग गए। मेरे घर पर दो गोले गिरे, पूरा गांव खाली हो गया।”

प्रशासन और सेना अलर्ट

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जिला अधिकारियों से नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उधर, भारतीय सेना ने कहा, “हम पीड़ित नागरिकों के साथ हैं और दुश्मन के नापाक इरादों को ध्वस्त कर देंगे।”

शहीद दिनेश कुमार का अंतिम संस्कार आज
शहीद दिनेश कुमार के पार्थिव शरीर को गुरुवार को उनके गांव मोहम्मदपुर (पलवल) लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पिता दयाराम ने बताया कि दिनेश का हाल ही में लांस नायक के पद पर प्रमोशन हुआ था।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading