- भारत-पाकिस्तान के तनाव में बड़े आयोजनों पर असर, अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट रद्द
- अरिजीत सिंह का अबू धाबी कॉन्सर्ट, पोस्टपोन फैंस की उम्मीदों पर पानी
- टिकट रिफंड की घोषणा, क्या अबू धाबी में अरिजीत का कॉन्सर्ट होगा?
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सिंगर अरिजीत सिंह के अबू धाबी में होने वाले कॉन्सर्ट को अचानक रद्द कर दिया गया है। यह कॉन्सर्ट 9 मई 2025 को एतिहाद अरेना, यस आइलैंड में होना था, लेकिन हाल की घटनाओं को देखते हुए इसे टाल दिया गया है।
अरिजीत ने दिया बयान, पैसा लौटाने का वादा
अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को जानकारी देते हुए लिखा, “हाल की घटनाओं के कारण हमने यह मुश्किल फैसला लिया है। नई तारीख और वेन्यू पर जल्द ही घोषणा की जाएगी। सभी टिकट नए कॉन्सर्ट के लिए वैध रहेंगी या 7 दिनों में पूरा रिफंड मिलेगा।”
फैंस भड़के, होटल-फ्लाइट के नुकसान की शिकायत
कॉन्सर्ट रद्द होने से कई फैंस नाराज़ हैं, जिन्होंने पहले से ही होटल, फ्लाइट और अन्य खर्चे कर लिए थे। एक फैन ने लिखा, “हम ईरान से आए थे, सब कुछ बुक कर चुके थे। अब हमारा नुकसान कौन भरेगा?”
एक अन्य यूजर ने कहा, “कॉन्सर्ट से ठीक एक दिन पहले यह घोषणा करना बिल्कुल गलत है। हम पहले ही अबू धाबी पहुंच चुके थे।”
भारत-पाक तनाव का असर
हाल के दिनों में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बना हुआ है, जिसके चलते ड्रोन हमले और सुरक्षा चिंताएं बढ़ी हैं। इसी कारण IPL मैच भी प्रभावित हुआ था और अब अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट स्थगित किया गया है।








