सिनेमाघरों से पीछे हटे निर्माता- PVR को हुआ करोड़ों का नुकसान

  • मैडॉक फिल्म्स ने अचानक रोकी ‘भूल चूक माफ’ की थियेटर रिलीज
  • PVR-आइनॉक्स ने लगाया 60 करोड़ का नुकसान दावा
  • अमेज़न प्राइम से मिली ‘मोटी डील’ की चर्चा

नई दिल्ली। दिनेश विजन की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स द्वारा फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की थियेटर रिलीज अचानक रोक देने से विवाद गहराता जा रहा है। PVR INOX ने मैडॉक फिल्म्स पर ₹60 करोड़ के नुकसान का दावा ठोक दिया है। मल्टीप्लेक्स चेन का कहना है कि फिल्म की रिलीज के सभी इंतज़ाम पूरे हो चुके थे, लेकिन निर्माता पीछे हट गए।

ओटीटी डील की अटकलों से बढ़ा विवाद

सूत्रों के अनुसार, अमेज़न प्राइम वीडियो ने फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए मोटी रकम की पेशकश की थी। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि चूंकि फिल्म में अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज का निवेश है, इसलिए थियेटर के बजाय ओटीटी को प्राथमिकता दी गई।

प्रचार के बावजूद नहीं दिखा उत्साह

राजकुमार राव और वामिका गब्बी जैसे कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म की रिलीज से पहले तक न तो ट्रेड में और न ही दर्शकों में कोई खास उत्साह नजर आया। ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ जैसी हिट फिल्मों के बाद यह दिनेश विजन की अगली बड़ी पेशकश मानी जा रही थी।

निर्माता बोले: “देश पहले है”

गुरुवार दोपहर मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा—

“हाल की घटनाओं और सुरक्षा कारणों के चलते, फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अब 16 मई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हम थिएटर रिलीज के इच्छुक थे, लेकिन देश पहले है।”

बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की गिरती पकड़?

फिल्म के न रिलीज़ होने की एक वजह अभिनेता राजकुमार राव की सीमित बॉक्स ऑफिस अपील भी मानी जा रही है। इंडस्ट्री में चर्चाएं हैं कि अकेले उनके नाम पर फिल्म को ओपनिंग देना अब मुश्किल होता जा रहा है।

सिनेमाघरों को हुआ भारी नुकसान

फिल्म की थियेटर रिलीज कैंसिल होने से PVR INOX जैसे मल्टीप्लेक्स चेन को टिकट बिक्री और प्रचार में करोड़ों का नुकसान हुआ है। अब मामला कानूनी दाव-पेच की ओर बढ़ रहा है।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading