ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बोले BJP लोकतंत्र को पहुंचा रही नुकसान

ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बोले BJP लोकतंत्र को पहुंचा रही नुकसान

पश्चिम बंगाल :  अखिलेश यादव ने गुरुवार को ममता बनर्जी से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद दोनों नेताओं की यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है। बैठक के बाद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की आंखों में ममता बनर्जी हमेशा खटकती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहती। सपा प्रमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की गई और मतदान पूरी तरह स्वतंत्र माहौल में नहीं हुआ।

लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप

अखिलेश यादव ने दावा किया कि हालिया विधानसभा चुनावों में जनता ने अपनी इच्छा से कम और दबाव में ज्यादा मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जितना नुकसान भाजपा ने पहुंचाया है, उतना शायद किसी और ने नहीं पहुंचाया होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल लगातार चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बंगाल चुनाव के बाद विपक्ष के बीच बढ़ती राजनीतिक सक्रियता को भी इस मुलाकात से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ साझा रणनीति बनाने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की यह मुलाकात राष्ट्रीय राजनीति में नए समीकरणों का संकेत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button