सीएम योगी ने यूपी कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ किया

मौसम विज्ञानियों से बातचीत में बताया, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण असमय बारिश और ओलावृष्टि

  • प्राकृतिक असंतुलन का असर अन्नदाताओं पर पड़ता है
  • किसानों को देसी पद्धति अपनाने और विकसित करने की सलाह
  • प्रधानमंत्री द्वारा बार-बार इस

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का मंगलवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वैज्ञानिकों से बातचीत का एक रोचक किस्सा साझा किया।

    सीएम ने बताया कि हाल ही में उन्होंने कृषि मौसम वैज्ञानिकों से बातचीत की थी कि खेती के समय अचानक मौसम क्यों बिगड़ गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि इसके पीछे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर है। ईरान और पाकिस्तान में उठे बवंडर के कारण भारत में मौसम बिगड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि बादल नीचे हैं, जिससे ओलावृष्टि और असमय बारिश हो सकती है। सीएम ने आगे कहा कि कुछ लोगों की दुष्प्रवृत्ति के कारण प्रकृति भी असंतुलित हो जाती है, जिसका शिकार हमारा अन्नदाता किसान बनता है।

    सीएम योगी ने कहा कि किसानों को देसी पद्धति अपनाने और विकसित करने की जरूरत है। यह वही दृष्टिकोण है, जिसे प्रधानमंत्री बार-बार जोर देते हैं।

    पद्धति पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button