कैसे इंफोसिस और HUL ने बाकी कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन किया?

  • क्यों गिरी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू?
  • बैंकिंग सेक्टर को सबसे ज्यादा झटका, जानिए वजह
  • इंफोसिस और HUL कैसे बने इस हफ्ते के चमकते सितारे

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और बाजार में कमजोर सेंटिमेंट के चलते देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू में बीते हफ्ते (5 से 9 मई) जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। कंपनी की वैल्यू ₹19.24 लाख करोड़ से घटकर ₹18.64 लाख करोड़ हो गई, यानी कुल ₹59,799 करोड़ की गिरावट आई।

सिर्फ रिलायंस ही नहीं, बैंकिंग सेक्टर भी इस दबाव से अछूता नहीं रहा। ICICI बैंक की वैल्यू ₹30,185 करोड़ घटकर ₹9.90 लाख करोड़ रह गई, HDFC बैंक ₹27,063 करोड़ की गिरावट के साथ ₹14.46 लाख करोड़ पर आ गया, जबकि SBI की वैल्यू ₹18,429 करोड़ घटकर ₹6.96 लाख करोड़ रह गई।

बाजार गिरा, लेकिन इंफोसिस और HUL को फायदा

इस हफ्ते जहां बाजार में गिरावट रही, वहीं इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) जैसी कंपनियों को फायदा मिला। इंफोसिस की मार्केट वैल्यू ₹415 करोड़ बढ़कर ₹6.26 लाख करोड़ पहुंची। HUL की वैल्यू ₹2,538 करोड़ बढ़कर ₹5.48 लाख करोड़ हो गई।

शुक्रवार को बाजार में बड़ी गिरावट

9 मई, शुक्रवार को हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन रहा और इसी दिन बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 880 अंक (1.10%) टूटकर 79,454 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 266 अंक (1.10%) की गिरावट के साथ 24,008 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट रही। ICICI बैंक में 3.24% की गिरावट आई। पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, और रिलायंस जैसे 16 स्टॉक्स करीब 3% गिरकर बंद हुए। हालांकि टाइटन, L&T, टाटा मोटर्स और SBI जैसी कंपनियों में 4.25% तक की बढ़त दर्ज की गई।

Related Posts

इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलट भर्ती करने जा रही

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। कंपनी अगले कुछ महीनों में 1,000 से ज्यादा पायलट नियुक्त करेगी।…

Continue reading
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading